*18 अगस्त 2023आज सिंह से कन्या राशि में हुआ मंगल देव का राशि परिर्वतन, मेष से मीन राशि तक जानिए क्या होगा प्रभाव*

      

हमारी साइट पर आपको धर्म, ज्योतिष और अंकशास्त्र से सम्बंधित जानकारियाँ मिलेंगी , साथ ही आप अपनी जन्म तारीख, जन्म समय और जन्म स्थान बताकर अपने एक प्रश्न का जबाब फ्री में जान सकते हैं। हमारे व्हाट्सऐप नंबर 9425203501 पर अपनी बर्थ डिटेल भेज दीजिए, दो दिन में आपके प्रश्न का उत्तर दिया जाएगा।

, 18 अगस्त 2023

आज सिंह से कन्या राशि में हुआ मंगल देव का राशि परिर्वतन, मेष से मीन राशि तक जानिए क्या होगा प्रभाव

मंगल ग्रह 18 अगस्त को सिंह राशि से आगे कन्या राशि में राशि परिर्वतन हो गया हैं। इस परिर्वतन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। मंगल 3 अक्टूबर तक कन्या राशि में ही गोचर करेगा। कन्या राशि मंगल के शत्रु बुध ग्रह की मूलत्रिकोण राशि है। ऐसे में सभी राशि वालों के लिए ये राशि परिर्वतन कुछ न कुछ सकारात्मक और नकारात्मक परिणाम अवश्य देगा। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा और युद्ध का कारक माना गया है। मंगल देवताओं का सेनापति है। जिसे अच्छी रणनीति बनाना और अनुशासन के साथ काम को सही समय पर पूरा करना आता है। मंगल से प्रभावित लोग आत्मानुशासित होते हुए कड़ी मेहनत करके अपने कर्मपथ पर बढ़ते हैं। ऐसे में अपने मित्र सूर्य की राशि में आने पर मंगल के सभी गुणों में तीव्रता आऐगी। व्यक्ति के शरीर में खून, हड्डी, शारीरिक चोट या दुर्घटना द्योतक मंगल ही होता है। इसके अतिरिक्त मंगल भूमि, भवन, वाहन, आग्नेय अस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक का भी प्रतिनिधित्व करता है। जातक की कुंडली में मंगल प्रबल होने पर व्यक्ति साहसी ऊर्जावान और अनुशासित होता है और दुर्बल होने पर आलसी, ऊर्जाहीन और क्रोधी होता है। जिनका मंगल ग्रह अच्छा नहीं है वे लोग ज्योतिष की सलाह से मंगलवार के दिन सोने की अंगूठी में मूंगा रत्न अनामिका अंगुली में धारण कर सकते हैं। हनुमान जी के मंदिर जाकर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभाकारी रहेगा। आईए चंद्र राशि से जानते हैं राशियों पर पड़ने वाला प्रभावः-  

                                                              मेष राशि 

मेष राशि वालों के शत्रु भाव में मंगल का गोचर होगा। जिससे कि मेष राशि वालों का स्वभाव थोड़ा लड़ाई झगड़े और गुस्से वाला हो जाएगा। ऐेसे में स्वास्थ्य में ब्लड प्रेशर और सिरदर्द की समस्याएं हो सकती है। छटें भाव में आने से रोग, ऋण और शत्रु से कुछ न कुछ परेशानियां आऐंगी ही। इसलिए धैर्य रखना जरुरी है। कर्मक्षेत्र में तो अच्छी सफलता मिलेगी। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए ये मंगल पंचम भाव में गोचर करेगा। ये मंगल आपके बच्चे को थोड़ा जिद्दी बना सकता है इसलिए आप बच्चों से प्यार से पेश आए। रिलेशनशिप में जल्दीबाजी में कोई निर्णय न लें। क्योंकि सप्तम भाव के स्वामी मंगल पंचम में आए हैं तो प्रेम संबंधों में गर्मजोशी बनी रहेगी। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए मंगल का ये गोचर सुख भाव मंे होगा जिससे ऐसे जातकों को करियर में नई जिम्मेदारियां और सफलताएं मिलेंगे। वहीं व्यापारियों के लिए भागदौड़ और मेहनत के बाद अच्छा लाभ मिलेगा। जमीन बेचंने और खरीदने में थोड़ी सावधानी रखें। 

कर्क राशि 

कर्क राशि वालों के लिए पराक्रम भाव में आ रहे हैं जिससे कि इस राशि के विद्यार्थियों के लिए ये गोचर सबसे अच्छा साबित होगा। कंपीटीशन एक्जाम की तैयारी कर रहे युवा पढ़ाई में फोकस कर पाऐंगे और मेंहनत भी करेंगे। वहीं इंजीनियरिंग और टेक्निकल फील्ड की नौकरी के लिए प्रयास करने वालों को भी सफलता मिलेगी। भाईयों से अच्छे संबंध बनाए रखें। वाहन चलाने में सावधानी रखें।   

सिंह राशि 

सिंह राशि के लिए द्वितीय भाव में गोचररत रहेंगे। इसलिए परिवार में कलह बढ़ सकती है। अपनी वाणी पर कंट्रोल करके रखना पड़ेगा नहीं तो बुरे शब्दों से परिवारजनों से लड़ाई झगड़े हो सकते हैं।  नौकरी में परिर्वतन न करें। ,जमीन और प्रापर्टी बेचने से बचें। खान पान पर भी ध्यान दें ज्यादा तेज मसाले और गर्म भोजन न खाएं। लाटरी सट्टा और शेयर मार्केट से दूर रहें।  

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों के लग्न भाव में मंगल के आने से इन जातकों के आत्मविश्वास और शारीरिक शक्ति में बढ़त होगी। अपने जीवनसाथी व पार्टनर से बहस और विवाद करने से बचें। आपकी हिम्मत बढ़ेगी। आप अपनी गलतियों को पहचानकर उन्हे सुधारने की कोशिश करेंगे। शत्रुओं से भी सावधान रहें। 

तुला राशि 

तुला राशि वालों के लिए ये गोचर द्वादश भाव में हो रहा है। इसलिए व्यय तो बढ़ेगा ही। घूमने फिरने और मनोरंजन में खर्च होगा। विदेश यात्रा का योग बन रहा है। दामपत्य जीवन में भी परेशानियां बढ़ेंगी। विदेश संबंधी व्यापारिक सौदे में सावधानी रखें।                                                  वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल का लाभ भाव में गोचर बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी करने वालों का लाभ बढ़ेगा। वहीं जो लोग नौकरी में प्रोमोशन या स्थानांतरण के लिए प्रयास कर रहे हैं वो सफल होंगे। नई नई योजनाएं बनाऐंगे। वहीं व्यापार में भी फायदा अच्छा होगा। लेकिन बोलचाल को नियंत्रण में रखें।  कर्ज चुकाने और नया कर्ज लेने के लिए अच्छा समय है।  

धनु राशि 

धनु राशि वालों के दशम भाव में होगा जिससे कि नौकरी में अगर प्रोमशन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो सफल होंगे। नौकरी में काम का दबाब भी बढ़ेगा लेकिन आप अपनी मेहनत से सभी कार्य समय पर पूरे कर लेंगे। अभी नया व्यापार शुरु करने के लिए अच्छा समय रहेगा। पार्टनर का भी अच्छा सर्पाेट मिलेगा। 

मकर राशि 

मकर राशि वालों के लिए मंगल का गोचर नवम भाव मंे होगा। भाग्य भाव में मंगल के गोचर से आपाकी रुचि धर्म, आधात्म और पूजा पाठ में बढ़ेगी। पिता से सहयोग और धन मिलेगा। पुराने जमीनी विवादों में कानूनी जीत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में भी तरक्की होगी। आपके खर्च भी बढ़ेंगे लेकिन ये ध्यान रखें कि आपका खर्च सकारात्मक चीजों में ही हो। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों के मंगल का ये गोचर आठवे भाव में होने जा रहा है। ये गोचर कुंभ राशि वालों के लिए सबसे खराब फल देगा। पारिवारिक जीवन में समस्याएं आऐंगी। माता पिता, पत्नी, बच्चों और स्वयं का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। चोट, चपेट और वाहन दुर्घटनाओं की संभावना रहेगी। वहीं कुंभ राशि के जिन बुर्जुगों को स्वास्थ्य समस्याएं हैं उन्हे नियमित रुप से डॉक्टर से चैकअप कराना चाहिए। कुंभ राशि वालों पर शनि देव की साढ़ेसाती का भी असर है इसलिए मंगल और शनि दोनों ही मन में नकारात्मकता को भरेंगे। पॉजीटिव सोचें और सभी से प्यार से बात करें।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए ये गोचर सप्तम भाव में होने वाला है इसलिए जीवन साथी से विवाद होने की संभावना रहेगी। लेकिन प्यार बना रहेगा। कारोबार में नई उर्जा के साथ काम करेंगे। कड़वा न बोले। व्यापार और नौकरी के लिए गोचर का सामान्य फल रहेगा। धैर्य के साथ काम करें। 

हमारी साइट पर आपको धर्म, ज्योतिष और अंकशास्त्र से सम्बंधित जानकारियाँ मिलेंगी , साथ ही आप अपनी जन्म तारीख, जन्म समय और जन्म स्थान बताकर अपने एक प्रश्न का जबाब फ्री में जान सकते हैं। हमारे व्हाट्सऐप नंबर 9425203501 पर अपनी बर्थ डिटेल भेज दीजिए, दो दिन में आपके प्रश्न का उत्तर दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Comment form message

Aacharya Mukti Narayan Pandey Adhyatma Jyotish paramarsh Kendra Raipur

Guruwar Ka Panchag, गुरुवार का पंचांग, 3 अक्टूबर 2024 का पंचांग,

Guruwar Ka Panchag, गुरुवार का पंचांग, 3 अक्टूबर 2024 का पंचांग, आप सभी को शरद नवरात्री की हार्दिक शुभकामनाएँ, जय माँ शैलपुत्री गुरुवार का प...