जानिए पन्ना रत्न के फायदे और नुकसान

जानिए पन्ना रत्न के फायदे और नुकसान…


जानिए पन्ना रत्न के फायदे और नुकसान…

विविध नाम – पन्ना,मरकत,हरित्मणि,जमरूद,
भौतिक गुण- कठोरता 7.75,आपेक्षित गुरूत्व 2.69 से 2.80;वर्तमान 1.57-1.58,दुरावर्त्तन अपकिरणन 0.014 (अधिक नहीं)नियमित षड़भुजीय आकृति,पारदर्शक,द्विवर्णिता हरा और नीला सा हरा।

उद्गम स्थान – पन्ना ग्रेनाइट तथा पेगमोटाइट चट्टानों के अतिरिक्त घटक के रूप में दरारों मंे और परतदार चट्टानों के ढेरों में जन्म लेता है।

सर्वोेत्तम पन्ने कोलम्बिया में पाए जाते हैं। दूसरे दर्जे के पन्ने रूस और ब्राजील में पाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त अफ्रिका,आर्स्टेलिया,मिश्र,नार्वे ,इटली में भी पाए जाते हैं। भारत में यह अजमेर,उदयपुर में पाए जाते हैं।

श्रेष्ट पन्ने के गुण- प्राचीन शास्त्रों में पन्ने के गुण इस प्रकार हैं-

हरा रंग,भारी (दड़कदार) स्निग्ध,लोचदार,चारों ओर किरणों को बखेरने वाला सूर्य के समान स्वतः प्रकाश से प्रदीप्त। यह जल की भांति स्वच्छ,पारदर्शक होता है।

पन्ना स्पर्श करने पर चिकना महसूस होता है। इसकी चमक तेजस्वी और आंखों को लुभाने वाली होती है।

पन्ने की परीक्षा – आजकल कांच के नकली पन्ने इमीटेशन भी मार्कीट में उपलब्ध हैं। पन्ने की पहचान करने के लिए नीचे लिखी सरल विधि दी गई है-

1. कांच को हल्दी के साथ पत्थर पर घिसा जाएगा तो हल्दी लाल हो जाएगी।
2. सच्चे पन्ने का रंग कृत्रिम प्रकाश मंे भी हरा दिखाई देगा।
3. पन्ने को अगर पानी के गिलास में डाल दिया जाए तो पानी में से हरी किरणें निकलती दिखाई देगीं।
4. सफेद वस्त्र पर पन्ना यदि थोड़ी ऊंचाई पर रखें तो वस्त्र का वह भाग हरा दिखाई देगा।
5. यदि औसत वजन से पन्ना अपने वजन से हल्का प्रतीत हो तो वह पन्ना नहीं होता है।
6. कंच की चेसस फिल्टर से देखने पर पन्ना तो गुलाबी रंग का दिखता है पर कांच का रंग हरा ही रहेगा।
7. इमीटेशन मंे जर्दी नहीं होती।


ज्योतिषाचार्य मुक्ति नारायण पाण्डेय 9425203501
( हस्त रेखा, कुंडली, ज्योतिष विशेषज्ञ 07714070168)




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Comment form message

Aacharya Mukti Narayan Pandey Adhyatma Jyotish paramarsh Kendra Raipur

सोमवार का पंचांग, Somwar Ka Panchang, 14 अक्टूबर 2024 का पंचांग,

सोमवार का पंचांग, Somwar Ka Panchang, 14 अक्टूबर 2024 का पंचांग, आप सभी को पापकुंशा एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं रविवार का पंचांग मंगलवार का...