नया साल नई उमंगों और उत्साह के साथ नया स्वागत करने के लिए अपनी बांहें खोले हुए खड़ा है। रायपुर के ज्योतिषाचार्य पंडित आचार्य मुक्ति नारायण पाण्डेय जी से जानिए

नया साल नई उमंगों और उत्साह के साथ नया स्वागत करने के लिए अपनी बांहें खोले हुए खड़ा है। रायपुर के ज्योतिषाचार्य पंडित आचार्य मुक्ति नारायण पाण्डेय जी से जानिए क्या कहते हैं साल 2022 (New Year 2022 Yearly Horoscope) के राशिफल में क्या कहते हैं आपके तारे-सितारे।

1. मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो)
परिवार- इस वर्ष परिवार के वृद्धजनों के साथ तालमेल अच्छा होगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा होगी। परिवार में संपत्ति एवं उत्तरदायित्व के बंटवारे के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा, जिसमें परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग आपको प्राप्त होगा
धन-संपत्ति- तंत्र मंत्र से जुड़े लोगों को ज्यादा लाभ होगा। स्थाई संपत्ति लेने के योग हैं। इस वर्ष किए गए कार्यों की वृद्धि के लिए कर्ज आदि सुलभता से प्राप्त हो जाएगा। व्यापार से संबंधित लोगों को खासा लाभ होगा एवं मई से लेकर अक्टूबर तक व्यापार बढ़ेगा तथा व्यापार से धन लाभ अच्छा होगा।
शिक्षा- शिक्षा क्षेत्र में मेष राशि वालों को अधिक लाभ होगा मन मुताबिक पढ़ाई तथा नौकरी क्षेत्र में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। करियर के अवसर अच्छे हैं। अस्थाई बाधा आपको घेर सकती है, जिससे आप परेशान हो सकते हैं। वर्ष के अंत में शिक्षा में लाभ प्राप्त होगा। कंपटिटिव एग्जाम दे रहे विद्यार्थियों को लाभ होगा। सरकारी नौकरी के योग भी अच्छे बन रहे हैं थोड़ी मेहनत करें सरकारी नौकरी के योग अच्छे हैं।
धर्म- धार्मिक स्थानों की यात्रा होगी। मंत्र-तंत्र-यंत्र एवं इष्ट देव की उपासना आपके लिए लाभकारी रहेगी। बढ़ों की सेवा करना तथा चावल या शक्कर का दान आपको विशेष प्रगति दिलाएगा कहीं दूर की यात्रा मांगलिक कार्यों के लिए होगी
स्वास्थ्य- इस वर्ष के आरंभ में गले संबंधी समस्या हो सकती है और मांसपेशियों में समस्या आ सकती है। जैसे हाथ की सूजन पाव की सूजन और शरीर के किसी पार्ट का बढ़ना आदि। अंत में रक्त संबंधी विकार में कमी आएगी। पेट संबंधी विकार में सुधार होगा। शिवजी और अपने कुल देवी देवता पर गुलाब से अर्चन और घी का दान सफलता के पद पर अग्रसर करेगा।

2. वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
परिवार- इस वर्ष घर में मांगलिक कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी बालक के जन्म एवं कृषि के विवाह प्रसंग के कारण पूरा वर्षा उत्साह से भरा होगा। घर के किसी सदस्य की पदोन्नति से लाभ होगा। घर से दूर रह रहे जातकों को अपने घर आने का मौका मिलेगा। अपनों से मिलने का मौका प्राप्त होगा। किसी वृद्ध का स्वास्थ्य ठीक रह सकता है।
धन-संपत्ति- इस वर्ष धन का उचित प्रयोग होने से मनपसंद रहेगा। प्राप्त होने वाले बढ़े व्यय के रुकने से राहत मिलेगी। पुरानी प्रापर्टी खरीदने के योग है।
शिक्षा- शिक्षा क्षेत्र में वृषभ राशि वालों को शिक्षा में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। परंतु वर्ष का अंत आपके लिए वृद्धि सूचक होगा। सरकारी नौकरी के लिए कर रहे प्रयास सफल होंगे। मन के अनेकों विचारो की उत्पति पड़ने में बाधा उत्पन्न कर सकती है। शिवजी की पूजा से चल रहे द्वंद से मुक्ति मिलेगी।
धर्म- धार्मिक स्थानों की यात्रा होने में संदेह बना रहेगा। मंत्र-तंत्र-यंत्र एवं इष्ट देव की उपासना से सब कार्य सिद्ध करेंगे। तबादले के योग मई बाद से बनेंगे, जिससे पदोन्नति के योग बनेंगे।
स्वास्थ्य- इस वर्ष पिंडलियों के दर्द से परेशान रहेंगे। कमर और घुटनों के दर्द बढ़ सकता है। तरलीय बीमारियों जैसे यूरिन इंफेक्शन, ब्लड से रिलेटेड समस्या में इजाफा होगा। आपके लिए दुर्गा चालीसा का पाठ और शक्कर का दान लाभकारी सिद्ध होगा।

3. मिथुन (का, की, कु, के, को, घ, ड, छ, हा)
परिवार- इस वर्ष घर के कार्यों में दूरियां बनेगी। की हुई भलाई अपयश का कारण बन सकती है। घर के लिए व्यर्थ कार्य में लिप्त हो सकते हैं। वर्ष का अंत परिवार से पुनः मैत्री मन को प्रसन्न करने में मदद करेगी।
धन-संपत्ति- इस वर्ष अचल संपत्ति के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति के योग सुलभ होंगे। धन का प्रयोग उचित रूप से करें अन्यथा व्यर्थ ही नुकसान का नुकसान कार्य में बाधाए उत्पन्न करेगा
शिक्षा- शिक्षा क्षेत्र में मिथुन राशि वालों को शिक्षा में हतोत्साहित हो सकते हैं। परंतु अपने परिश्रम से हर चुनौती का सामना कर पाएंगे। सरकारी नौकरी के लिए कर रहे प्रयास सफल होंगे। मन के अनेकों विचारो की उत्पति पढ़ने को और उन्नत बनाएगी। गणेशजी की पूजा से सफलता मिलेगी।
धर्म- धार्मिक स्थानों पर दान दक्षिणा देने के योग हैं। मंत्र-तंत्र-यंत्र से संबंधित कार्यों में नकारात्मकता आने से व्यर्थ खर्चा करना पड़ सकता है। तबादले के योग अक्टूबर बाद से बनेंगे जिससे पदोन्नति के योग बनेंगे।
स्वास्थ्य- इस वर्ष सीने के दर्द से परेशान हो सकते हैं। पीठ और सिर के दर्द बढ़ सकते हैं। नसों से संबंधित बीमारियों जैसे नसों में झुनझनी, लीवर में सूजन आदि से संबंधित समस्या में लाभ होगा। आपके लिए गणेश चालीसा का पाठ और दूर्वा, खड़े मूंग का दान लाभकारी सिद्ध होगा।

4. कर्क (ही, हूं, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
परिवार- इस वर्ष घर के कार्य कष्ट प्रद होंगे। मगर, शारीरिक और मानसिक मेहनत से सभी के मन जितने में सफल रहेंगे। मित्र लाभ संभव है।
धन-संपत्ति- इस वर्ष अपनी मेहनत और जिद्द से अचल संपत्ति के योग बन सकते हैं। पैतृक संपत्ति के योग थोड़े कमजोर रहेंगे। व्यर्थ भागदौड़ हो सकती है।
शिक्षा- शिक्षा क्षेत्र में कर्क राशि वालों को शिक्षा में हतोत्साहित नहीं होना पड़ेगा। परिजनों के सहयोग से प्रत्येक परीक्षा पास करने में सफल होंगे। सरकारी नौकरी के लिए कर रहे प्रयासों में गति, मन में चल रहे प्रश्नों के उत्तर स्वतः प्राप्त होंगे। शिवजी पर चढ़ाया गया जल सफलता दिलाएगा।
धर्म- धार्मिक स्थानों पर दान दक्षिणा से मन प्रसन्न रहेगा। मंत्र-तंत्र-यंत्र से संबंधित कार्यों द्वारा सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे व्यर्थ। तबादले के योग जून बाद से बनेंगे जिससे पदोन्नति के योग बनेंगे।
स्वास्थ्य- इस वर्ष गंभीर बीमारी होने की आशंका है। गला और सिर के दर्द बढ़ सकते हैं। वायु विकार से संबंधित बीमारियों जैसे पाइल्स, फिसर आदि से संबंधित समस्या में लाभ होगा। आपके लिए शिवपार्वती पूजन, वस्त्र और चावल का दान लाभकारी रहेगा।

5. सिंह (मा, मी, मू, में, मो, टा, टी, टू, टे)
परिवार- इस वर्ष स्त्री संबंधी कार्य संपन्न होंगे। घर की किसी स्त्री से लाभ होगा। घर में चल रहे विवादों से मुक्ति मिलेगी। घर में मांगलिक कार्य अक्टूबर बाद हो सकते हैं।
धन-संपत्ति- इस वर्ष अपनी मेहनत और स्त्री योग से अचल संपत्ति के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति के योग थोड़े कमजोर रहेंगे। स्त्री के नाम से ली गई संपत्ति लाभकारी होगी। व्यर्थ भागदौड़ से बचे रहेंगे।
शिक्षा- शिक्षा क्षेत्र में सिंह राशि वालों को शिक्षा में उत्साह बना रहेगा। मित्रों के सहयोग से परीक्षा पास करने में सफल होंगे। सरकारी नौकरी के लिए कर रहे प्रयासों में गति, मन में चल रहे सवालों के उत्तर मिलेंगे। सूर्य पर चढ़ाया गया जल सफलता दिलाएगा।
धर्म- किसी गरीब या परिचित पर दान या उसकी मदद कर सकते हैं। मंत्र-तंत्र-यंत्र से संबंधित कार्यों में वृद्धि होगी। पुराण रामायण से संबंधित कार्य घर में हो सकते हैं। तबादले के योग मार्च बाद बनेंगे, जिससे पदोन्नति के योग बनेंगे।
स्वास्थ्य- इस वर्ष गंभीर बीमारी हो सकती है। रक्तचाप और सीने में दर्द की समस्या हो सकती है। रक्त विकार से संबंधित बीमारियों जैसे आंतो में सूजन, रक्तस्राव आदि से संबंधित समस्या में लाभ होगा। आपके लिए सूर्य विष्णु पूजन,वस्त्र और मसुरदाल का दान लाभकारी रहेगा।

6. कन्या (टो, पा, पी, पू, पे, पो, ष, ण, ठ)
परिवार- इस वर्ष में संतान से संबंधी कार्य होने में संदेह रहेगा। घर की किसी पारिवारिक सदस्य से लाभ होगा। घर में चल रहे तलाक संबंधीत कार्यों से मुक्ति मिलेगी। घर में मांगलिक कार्य पूरे वर्ष होते रहेंगे।
धन-संपत्ति- इस वर्ष अपनी मेहनत और संतान योग से स्थाई संपत्ति के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति के योग अपयश के साथ रहेंगे। संतान द्वारा ली गई संपत्ति लाभकारी होगी। व्यर्थ भागदौड़ से बचें।
शिक्षा- शिक्षा क्षेत्र में कन्या राशि वालों को शिक्षा में पदोन्नति के योग हैं। संतान द्वारा परीक्षा पास करने पर मन उत्साहित रहेगा। सरकारी नौकरी के लिए कर रहे प्रयासों में लाभ, मन में चल रहे सवालों के उत्तर मिलेंगे समस्या रहेगी। गणेश जी पर चढ़ाया गई दूर्वा सफलता दिलाएगी।
धर्म- किसी बेसहारा या परिचित पर दान कर सकते हैं। मंत्र-तंत्र-यंत्र से संबंधित कार्यों में वृद्धि होने से साथ में रहेंगे कार्य घर में हो सकते है। तबादले के योग में बाद बनेंगे वर्तमान जिससे पदोन्नति के योग बनेंगे।
स्वास्थ्य- इस वर्ष गंभीर बीमारी से मुक्ति मिल सकती है। रक्तचाप और वायु विकार से संबंधित बीमारी हो सकती है। रक्त विकार से संबंधित बीमारियों जैसे आंतों में सूजन, रक्तस्राव आदि से संबंधित समस्या में लाभ होगा। आपके लिए गणेश गौरी पूजन, वस्त्र और पीलीदाल का दान लाभकारी रहेगा।

7. तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
परिवार- इस वर्ष पारिवारिक कलह बन सकती है। परन्तु आपकी सूझबूझ हर समस्या से निजाद दिलाएगी। दूर गए किसी व्यक्ति के पुनः आगमन से में उत्साहित रहेगा। दूसरों पर खर्च बढ़ सकता है।
धन संपत्ति- इस वर्ष अपनी सूझबूझ और गोचर ग्रहयोग से भूमि खरीदने के योग हैं। परिवार के सहयोग से किसी बढ़ी कंपनी या प्रोजेक्ट की शुरुआत होगी। आकस्मिक धन योग के योग बन रहे हैं।
शिक्षा- शिक्षा क्षेत्र में यह वर्ष परिश्रम से उन्नति दिलाने वाला होगा। शिक्षा क्षेत्र में धन प्राप्ति और मन में खासा उत्साह रहेगा। सरकारी नौकरी में थोड़ी मेहनत की आवश्कता है। मां दुर्गा की पूजा लाभकारी होगी।
धर्म- इस वर्ष की धार्मिक यात्रा आपको मान सम्मान, पद-प्रतिष्ठा दिलाएगी। किसी संतान को गोद ले सकते हैं। स्वास्थ्य स्वास्थ्य संबंधी भागदौड़ हो सकती है। उदर संबंधी विकारों की संभावना है। चर्बी बढ़ सकती है। लक्ष्मी पूजन और कमल के फूल से लक्ष्मी अर्चन आपको लाभकारी सिद्ध होंगे।

8. वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
परिवार- इस वर्ष घर के नए संस्थान के प्रारंभ से मन उत्साहित रहेगा। परिवार के उच्च पदस्थ व्यक्ति के सहयोग से व्यापार व्यवसाय में वृद्धि होगी।
धन संपत्ति- इस वर्षअपने परिश्रम और उत्तम विचार से अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति के योग उत्तम रहेंगे। व्यर्थ भागदौड़ ज्यादा हो सकती है।
शिक्षा- शिक्षा क्षेत्र में वृश्चिक राशि वालों को शिक्षा में पदोन्नति के योग बनेंगे। मित्र के सहयोग से शैक्षणिक संस्थान खोलने के योग बन रहे है। सरकारी नौकरी के अध्ययन लिए कहीं बाहर जाना पड सकता है। दुर्गा जी पर चढ़ाया गया पुष्प सफलता में वृद्धि करेगा।
धर्म- धार्मिक स्थानों पर दान दक्षिणा, यात्रा में वृद्धि होगी। मंत्र-तंत्र-यंत्र से संबंधित कार्यों द्वारा सकारात्मक सकारात्मक प्रयास नए जीवन की नींव रखेंगे। तबादले के योग जुलाई बाद से बनेंगे, जिससे पदोन्नति के योग बनेंगे।
स्वास्थ्य- इस वर्ष गंभीर बीमारी होने सकती है। गला और टी थॉयराइटग्रथी से संबंधित विकार बढ़ सकते हैं। शारीरिक कमजोरी से संबंधित बीमारियों जैसे थकान, आलस्य,अनिद्रा आदि से संबंधित समस्या में वृद्धि होगी। आपके लिए हनुमानाष्टक का पाठ, बजरंग बाण, और लाल वस्त्र परिधान और आटा दान करना श्रेयस्कर होगा।

9. धनु (ये, यो, भा, भी, भू, भे, फा, ढा, धा)
परिवार- इस वर्ष विवाह, जन्म, प्रापर्टी के उत्तम योग बने हुए हैं। कहीं दूर जाना पड़ सकता है। मनोनुरुप परिवार के लाभ होने के प्रबल योग हैं।
धन-संपत्ति- तीर्थ दर्शन, धार्मिक स्थानों की यात्रा होगी। परिवार सहित कहीं दूर जाना पड़ सकता है।
शिक्षा- इस वर्ष आपकी शिक्षा नवीन कार्यों से ओतप्रोत रहेंगी। कला संबंधी, सरकारी नौकरी और शिक्षा से संबंधित विदेश जाना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- अधिक कार्य होने से थकान। शरीर का टूटना, हतोत्साहित होने से स्वास्थ्य खराब रहेगा। व्यर्थ भ्रमण, अपयश, बढ़े कष्ट हो सकते है। परंतु बालाजी मंदिर के दर्शन से लाभ होगा।
धर्म- धार्मिक यात्रा लाभ प्राप्त होगा। धार्मिक के क्षेत्रों की यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी। भगवान कृष्ण का पूजन और कृष्णास्टक का पाठ उत्तम पद दिलाएगा।

10. मकर (भी, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
परिवार- इस वर्ष के आरंभ में विवाह, जन्मदिवस, विवाह वर्षगांठ, अन्नप्राशन जैसे मांगलिक कार्यक्रम के संकेत हैं। अप्रैल के बाद संतान पक्ष से लाभ होगा। घर में किसी व्यक्ति की उन्नति हर्ष का वातावरण उत्पन्न करेगी।
धन संपत्ति- इस वर्ष कड़ी मेहनत और लगन से इछानुकुल संपत्ति के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति के योग थोड़े कमजोर हो सकते हैं। व्यर्थ भागदौड़ भी लाभ दे सकती है।
शिक्षा- शिक्षा क्षेत्र में मकर राशि वालों को शिक्षा में हतोत्साहित होना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग परिवार के भरोसे से हर परीक्षण में पास करने में सफल होंगे। सरकारी नौकरी के लिए कर रहे प्रयासो में गति आएगी। हनुमानजी पर चढ़ाया गया सिंदूर सफलता दिलाएगा।
धर्म- धार्मिक स्थानों पर दान दक्षिणा से मन में उत्साह भर देगी। मंत्र-तंत्र-यंत्र से संबंधित कार्यों द्वारा सकारात्मक प्रयोग घर में होने से वातावरण को शुद्ध करेंगे। तबादले के योग सितंबर बाद से बनेंगे जिससे पदोन्नति के योग बनेंगे।
स्वास्थ्य- इस वर्ष गंभीर बीमारी में से पीड़ित लोगों को राहत महसूस होगी। हड्डी और सरवाइकल से संबंधित परेशानी बढ़ सकती है। जून से हड्डी रोग से संबंधित बीमारियों जैसे हड्डी में गेप, कैल्शियम की मात्रा पर्याप्त न मिलना आदि से संबंधित समस्या में लाभ होगा। सीताराम पूजन, रामरक्षा स्तोत्र का पाठ, काले उड़द का दान लाभकारी रहेगा।

11. कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)
परिवार- इस वर्ष घर में प्रापर्टी संबंधी लाभ अवश्य होंगे। किसी वरिष्ठ को समय देना पड़ सकता है। छोटी छोटी समस्याएं आपका ध्यान बाटने में सफल हो सकती है। अक्टूबर बाद घर का मांगलिक आयोजन आपमें पुनः उत्साह भर देगा।
धन-संपत्ति- इस वर्ष आपकी उन्नति के नए रास्ते आपको मिलेंगे। परिवार में किसी नए व्यक्ति का आगमन उन्नति के शिखर तक पहुंचाएगा। पैतृक संपत्ति के योग थोड़े कमजोर हो सकते हैं, परंतु आपकी बहन या पत्नी से लाभ हो सकता है।
शिक्षा- शिक्षा क्षेत्र में कुंभ राशि वालों को शिक्षा में नए आयाम खुलेंगे। किसी दोस्त या करीबियों से लाभ मिलने के भरपूर संकेत हैं। अपने आत्मबल से हर परीक्षा पास करने में समर्थ होंगे। सरकारी नौकरी के लिए कर रहे प्रयासो में कमी आ सकती है , मन में चल रहे प्रश्नों के उत्तर जल्द प्राप्त होंगे। शनिदेव पर चढ़ाया गया तेल सफलता दिलाएगा।
धर्म- धार्मिक स्थानों की दूर यात्रा करना पड़ सकता है। मंत्र-तंत्र-यंत्र से संबंधित कार्यों द्वारा गृहक्लेश बाधा, व्यापारिक नुकसान से बचने में सहायता होगी। अपने बढ़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य- इस वर्ष के आरंभ में मूत्र, उदर, पृष्ठ भाग की बीमारी हो सकती है। रीढ़ की हड्डी और सिर के दर्द बढ़ सकता है। वायुविकार से संबंधित बीमारियों जैसे घबराहट, उदराशुल आदि से रिलेटेड समस्या में लाभ होगा। आपके लिए शनिदेव पर तेल चढ़ाना, चिटियो को आटा डालना लाभकारी रहेगा।

12. मीन (दी, दू, दे, दो, चा, ची, थ, झ, त्र)
परिवार- इस वर्ष घर में अविवाहित व्यक्ति के प्रणय बंधन के योग है। नौकरी, व्यवसाय, यज्ञोपवीत आदि कार्यक्रमों से आपका कुछ ध्यान बटेगा। सगे संबंधीयों द्वारा लाभ अवश्य होंगे। किसी वरिष्ठ की तबीयत खराब हो सकती है। अप्रैल बाद घर में मांगलिक आयोजन होने के योग हैं।
धन-संपत्ति- इस वर्ष आपकी उन्नति के के योग हैं। राजनीतिक, व्यावहारिक लाभ होते रहेंग। परिवार में किसी व्यक्ति के उन्नति के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति के योग बन रहे हैं।
शिक्षा- शिक्षा क्षेत्र में मीन राशि वालों को शिक्षा के क्षेत्र में नवीन योजनाएं प्रगति के अवसर उत्पन्न करेगी। किसी पड़ोसी या अनजान व्यक्ति से लाभ मिलने के संकेत हैं। अपने परिश्रम द्वारा परीक्षा में उत्तीर्ण और प्रथम स्थान मिलने में सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी के लिए कर रहे प्रयास सफल होंगे। मन में चल रहे अन्तर्द्वन्द जल्द समाप्त होंगे। भगवान विष्णु एवं शिव पर चढ़ाया पुष्प, नेवेद्य सफलता के नए आयाम खोलेंगे।
धर्म- धार्मिक स्थानों से दूरी बन सकती है। मंत्र-तंत्र-यंत्र से संबंधित कार्यों में रुचि कम होने से गृहक्लेश बाधा, व्यापारिक नुकसान में वृद्धि हो सकती है। अपने से बड़ों का आदर, उनके विचारों का सम्मान विजय दिलाएगा।
स्वास्थ्य- इस वर्ष के आरंभ में थोड़ी स्किन समस्या, आंतों की समस्या हो सकती है। चेहरे पर दाग और स्किन पर उभरे हुए काले पीले दाग बढ़ सकते हैं। रक्तविकार से संबंधित बीमारियों जैसे एनीमिया, स्किन, गला, कैंसर आदि से रिलेटेड समस्या में लाभ अगस्त से होगा। आपके लिए भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों की पूजा, पीपल में जल चढ़ाना, गाय को रोटी खिलाना लाभकारी सिद्ध होगा।

नोट- हर व्यक्ति को अपने फलादेश के लिए अपनी कुंडली का विचार किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाना चाहिए। आप चाहें तो  आचार्य मुक्ति नारायण पाण्डेय मोबाइल नंबर 9425203501 फोन नं 07714070168 या ईमेल Panditmuktinarayan75@gmail.comपर संपर्क कर सकते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Comment form message

Aacharya Mukti Narayan Pandey Adhyatma Jyotish paramarsh Kendra Raipur

Shukrwar ka panchag, शुक्रवार का पंचांग, 11 अक्टूबर 2024 का पंचांग,

Shukrwar ka panchag, शुक्रवार का पंचांग, 11 अक्टूबर 2024 का पंचांग, आप सभी भक्तो को नवरात्री की महाष्टमी / महानवमी की हार्दिक शुभकामनायें, ज...