6 अप्रैल को गुरु का राशि परिवर्तन: मीन राशि के लोगों पर इसका कैसा रहेगा असर ?

 6 अप्रैल को गुरु का राशि परिवर्तन: मीन राशि के लोगों पर इसका कैसा रहेगा असर ?


Guru Rashi Parivartan 2021: बृहस्पति 6 अप्रैल को मकर राशि की यात्रा समाप्त करके कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इस राशि पर ये 13 सितंबर तक गोचर करेंगे। अपनी इस यात्रा के मध्य ये 20 जून की रात्रि 8 बजकर 28 मिनट पर वक्री होंगे और उसी अवस्था में चलते हुए पुनः14 सितंबर की दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बीते 13 महीनों से मकर राशि में शनि के साथ चल रहे बृहस्पति 5 अप्रैल 2021 दिन सोमवार को रात्रि 24:22 बजे अपनी राशि बदलकर कुंभ में आ जाएंगे।

कुंभ राशि भी शनि की राशि है जो बृहस्पति की शत्रु राशि है। इसलिए देश और दुनिया के लिए अभी माहौल नहीं बदलेगा। अभी 13 महीने और यथावत चलता रहेगा। बृहस्पति 20 जून को वक्री होकर 14 सितंबर को पुनः मकर राशि में वापस आएंगे और 20 नवंबर तक मकर में ही रहेंगे, किंतु 20 नवंबर से और 13 अप्रैल 2022 तक कुंभ में ही विचरण करेंगे। इस राशि परिवर्तन का मीन राशि पर कैसा होगा असर इसका ज्योतिषीय विश्लेषण...


मीन राशि और गुरु का राशि परिवर्तन: 12 वें स्थान के बृहस्पति शुभ नहीं होते हैं। अनावश्यक खर्च के साथ साथ मिथ्या आरोप का भी योग बन सकता है। इसीलिए वाद-विवाद से बचें।, लेन-देन के मामलों में भी सावधान रहना होगा, बहुत अधिक भागदौड़ और बेवजह के खर्च का भी सामना करना पड़ सकता है। विदेश जाने की इच्छा रखने वाले जातकों के लिए शुभ रहेगा। अपने कार्यक्षेत्र के सिलसिले में किसी सुदूर यात्रा पर भी जाने का अवसर प्राप्त होगा जिस दौरान लाभ के लिए प्रयास करते रहने की जरूरत होगी।

आचार्य ज्योतिर्विद् पं. मुक्ति नारायण पाण्डेय वैदिक विधियों द्वारा समस्याओं का समाधान





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Comment form message

Aacharya Mukti Narayan Pandey Adhyatma Jyotish paramarsh Kendra Raipur

सोमवार का पंचांग, Somwar Ka Panchang, 27 अक्टूबर 2025 का पंचांग,

सोमवार का पंचांग, Somwar Ka Panchang, 27 अक्टूबर 2025 का पंचांग, रविवार का पंचांग मंगलवार का पंचांग सोमवार का पंचांग, Somwar Ka Panchang, 27...