देव शयनी एकादशी / हरी शयनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनायें


Shaniwar Ka Panchang, शनिवार का पंचांग, 25 जुलाई 2026 ka Panchang,

मित्रो हम पिछले 16 सालो से निरंतर पंचांग बनाते और इसका प्रचार प्रसार करते आ रहे है,  अगर आप भी  पंचांग को नित्य पढ़ना चाहते है और आप चाहते है कि आपके और दुसरो के पास भी नित्य पंचांग पहुँचता जाय तो कृपया हमारे नंबर 9044862881/9425203501 को अपने किसी ना किसी ग्रुप से अवश्य ही जोड़ ले ।

कृपया इसे अपना फर्ज / धर्म समझकर, आप इस मैसेज को देखने के बाद इस पोस्ट / पेज का लिंक आगे ज्यादा से ज्यादा लोगो को शेयर करके सहयोग करें , जिससे लोग इस पंचांग के प्रसार – प्रसार में अपना भी बहुमूल्य योगदान दे सकें । ईश्वर अच्छे लोगो का सदैव ही साथ देता है उन पर अपनी कृपा बरसता है ।

आप सभी पर ईश्वर की सदैव असीम कृपा रहे । धन्यवाद

आप सभी पर ईश्वर की सदैव असीम कृपा रहे । धन्यवाद
💰🔝💰🔝💰🔝💰🔝💰🔝💰🔝💰🔝💰

  • Panchang, पंचाग, ( Panchang 2026, हिन्दू पंचाग, Hindu Panchang ) पाँच अंगो के मिलने से बनता है, ये पाँच अंग इस प्रकार हैं :-


1:- तिथि (Tithi)
2:- वार (Day)
3:- नक्षत्र (Nakshatra)
4:- योग (Yog)
5:- करण (Karan)


पंचाग (panchang) का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचाग (panchang) का श्रवण करते थे ।
जानिए शनिवार का पंचांग, (Shanivar Ka Panchang), आज का पंचांग, aaj ka panchang, saturday ka panchang।

  • शनिवार का पंचांग, (Shanivar Ka Panchang, )

    25 जुलाई
    2026 का पंचांग, 25 July 2026 ka Panchang,
  • दिन (वार) -शनिवार के दिन क्षौरकर्म अर्थात बाल, दाढ़ी काटने या कटाने से आयु का नाश होता है । अत: शनिवार को बाल और दाढ़ी दोनों को ही नहीं कटवाना चाहिए।
  • शनिवार के दिन पीपल के नीचे हनुमान चालीसा पड़ने और गायत्री मन्त्र की àएक माला का जाप करने से किसी भी तरह का भय नहीं रहता है, समस्त बिग़डे कार्य भी बनने लगते है ।

*विक्रम संवत् – 2083,
* शक संवत – 1948,
* कलि संवत – 5128,

* कलयुग – 5128 वर्ष
* अयन – दक्षिणयान,
* ऋतु – वर्षा
ऋतु,
* मास –
आषाढ़ माह,
* पक्ष –
शुक्ल पक्ष,
*चंद्र बल –
वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ,

शनिवार को शनि महाराज की होरा :-

प्रात: 5.38 AM से 6.17 AM तक

दोपहर 01.36 PM से 2.44 PM तक

रात्रि 21.00 PM से 9.52 PM तक

शनिवार को शनि की होरा में अधिक से अधिक शनि देव के मंत्रो का जाप करें । श्रम, तेल, लोहा, नौकरो, जीवन में ऊंचाइयों, त्याग के लिए शनि की होरा अति उत्तम मानी जाती है ।

शनिवार के दिन शनि की होरा में शनि देव देव के मंत्रो का जाप करने से कुंडली में शनि ग्रह मजबूत होते है, पूरे दिन शुभ फलो की प्राप्ति होती है ।

आप बहुत ही सौभाग्य शाली है यदि आपको यह पंचाग नित्य पढ़ने को मिलता है,भारत की लगभग 150 करोड़ की आबादी में 0.001 % अर्थात लगभग 15 हज़ार आदमी ही नित्य पंचांग पढ़ पाते है।
आप पर ईश्वर की असीम कृपा है जो आपको नित्य पंचांग पढ़ने का, अपने भाग्य को प्रबल करने का, पापो के प्रायश्चित करने का अवसर मिल रहा है,
दुनिया के सारे उपाय एक तरफ है, और नित्य पंचाग पढ़ने का पुण्य उससे भी कहीं अधिक है,
इसलिए नित्य स्नान आदि के पश्चात सबसे पहले यह पंचाग पढ़े, इस पंचांग को आगे शेयर भी करें और पुण्य कमाएं । पंचांग को पढ़ने से यज्ञ करने के बराबर फल मिलता है ।


शनि देव के मन्त्र :-

ॐ शं शनैश्चराय नमः।

अथवा

ऊँ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्‌। छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्‌।।

  • तिथि (Tithi) – एकादशी 11.34 AM तक तत्पश्चात द्वादशी तिथि
  • तिथि का स्वामी – एकादशी तिथि के स्वामी विश्वदेव जी और द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान श्री विष्णु जी है ।

आज अति शुभ देवशयनी एकादशी / हरी शयनी एकादशी है । आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी कहा जाता है। सूर्य के मिथुन राशि में आने पर ये एकादशी आती है।

इसी दिन से चातुर्मास का आरंभ माना जाता है, इसी दिन भगवान श्री हरि विष्णु जी क्षीरसागर में योग निद्रा में शयन करने चले जाते हैं और फिर लगभग चार माह बाद तुला राशि में सूर्य के जाने पर कार्तिक शुक्ल की एकादशी को उन्हें उठाया जाता है।

इसी कारण कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की देवोत्थानी या प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है तथा इस बीच के चार माह के समय को ही चातुर्मास कहा गया है।

देवशयनी एकादशी के दिन से सभी शुभ कार्य 4 माह के लिए निषेध माने गए है।

पुराणों के अनुसार भगवान विष्णु इस दिन से ( चातुर्मास ) पूरे चार माह तक पाताल लोक में राजा बलि के द्वार पर निवास करके कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को वापस विष्णु लोक को लौटते हैं।

शास्त्रों में इस सम्बन्ध में एक कथा लिखी है कि आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को शंखासुर नामक दैत्य मारा गया। अत: उसी दिन से भगवान श्री विष्णु जी चार मास तक क्षीर समुद्र में शयन करते हैं और कार्तिक माह की शुक्ल एकादशी को जागते हैं।

पुराण में एक अन्य कथा के अनुसार भगवान श्री हरि जी ने वामन रूप में दैत्य बलि से मात्र तीन पग दान के रूप में मांगे जिसे बलि ने स्वीकार कर लिया ।

तब विष्णु जी ने अपने पहले पग में संपूर्ण पृथ्वी, आकाश एवं समस्त दिशाओं को ढक लिया। उन्होंने अपने अगले पग में सम्पूर्ण स्वर्ग लोक को नाप लिया । फिर बलि ने अपने तीसरे पग में अपने सिर पर पग रखने को कहा ।

राजा बलि के इस प्रकार के दान से भगवान श्री विष्णु जी ने प्रसन्न होकर उसे पाताल लोक का अधिपति बना दिया और वर मांगने को कहा ।

यह सुनकर बलि ने वर मांगते हुए कहा कि प्रभु आप नित्य मेरे महल में रहें। विष्णु जी को बलि के बंधन में बंधा देख उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी ने बलि को अपना भाई बना लिया और बलि को भगवान को अपने वचन से मुक्त करने का अनुरोध किया।

मान्यता है कि तब से इसी दिन से भगवान विष्णु जी द्वारा दिए गए वर का पालन करते हुए तीनों देवता 4 – 4 माह पातळ लोक में निवास करते हैं।

विष्णु जी देवशयनी एकादशी से देवउठानी एकादशी तक,

भगवान भोलेनाथ जी देवउठानी एकादशी से महाशिवरात्रि तक

और ब्रह्मा जी शिवरात्रि से देवशयनी एकादशी तक पाताल लोक में निवास करते हैं।

शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति एकादशी के दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करता है उसके कई जन्मों के पाप कट जाते हैं और व्यक्ति विष्णु लोक में स्थान प्राप्त करता है।

पद्म पुराण के अनुसार देवउठानी एकादशी के दिन उपवास करने से जाने अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है।

ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार देवशयनी एकादशी का व्रत करने से मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

राशिनुसार होली खेलकर अपने भाग्य को ऐसे करें मजबूत,

कैसा भी सिर दर्द हो उसे करें तुरंत छूमंतर, जानिए सिर दर्द के अचूक उपाय

नक्षत्र (Nakshatra) – ज्येष्ठा नक्षत्र पूर्ण रात्रि तक

नक्षत्र के स्वामी :-         ज्येष्ठा नक्षत्र के देवता इंद्र एवं ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी बुध देव जी है ।

 ज्येष्ठा नक्षत्र, नक्षत्र मंडल में उपस्थित 27 नक्षत्रों में 18 वां है।  ‘ज्येष्ठा’ का मतलब होता है ‘बड़ा’। ज्येष्ठा नक्षत्र को गंड मूल नक्षत्र भी कहा जाता है।

देवराज इंद्र को समर्पित यह नक्षत्र तावीज़ या छतरी जैसा लगता है, ज्योतिषियों के अनुसार ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रबल प्रभाव में आने वाले जातक अपने आयु से पूर्व ही शारीरिक तथा मानसिक रूप से अधिक परिपक्व हो जाते हैं।

इस नक्षत्र का आराध्य वृक्ष : निर्गुडी/चीड़ तथा स्वाभाव तीक्ष्ण माना गया है। ‘ज्येष्ठा’ नक्षत्र सितारे का लिंग मादा है।  इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातक पर मंगल और बुध दोनों ही ग्रहों का प्रभाव हमेशा रहता है।

इस नक्षत्र में जन्मे जातक बहुत ही ऊंचाइयों पर जाते हैं। यह साहसी, दयालु, परिश्रमी, नेतृत्व करने वाले और समस्याओं को सुलझाने में माहिर होते है।

लेकिन यदि बुध और मंगल खराब हैं तो यह झूठे, धोखेबाज़, क्रोधी, जिद्दी, अल्प मित्र वाले होते  है।

ज्येष्ठा नक्षत्र के लिए भाग्यशाली संख्या 8,  भाग्यशाली रंग सफ़ेद,  भाग्यशाली दिन  शनिवार और मंगलवार माना जाता है ।

ज्येष्ठा नक्षत्र में जन्मे जातको को तथा जिस दिन यह नक्षत्र हो उस दिन सभी को ॐ इंद्राय नमःl। मन्त्र की एक माला का जाप अवश्य करना चाहिए ।

ज्येष्ठा नक्षत्र के दिन जातको को विष्णु सहस्त्रनाम का जाप, भगवान श्री विष्णु की उपासना करनी चाहिए, इससे बुध्दि और व्यापार के देवता बुद्ध ग्रह अनुकूल होते है ।

ज्येष्ठा नक्षत्र वाले दिन भगवान बुद्ध के मन्त्र ‘ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:’। का जाप करने से भी ज्येष्ठा नक्षत्र के शुभ फल प्राप्त होते है ।

अगर 50 की जगह 25, 60 की जगह 30 की उम्र चाहते है, जीवन में डाक्टर के पास ना जाना हो तो अवश्य करे ये उपाय   

  • योग (Yog) – ब्रह्म 21.09 PM तक तत्पश्चात इंद्र
  • योग के स्वामी, स्वभाव :-         ब्रह्म योग के स्वामी अश्विनी कुमार जी एवं स्वभाव श्रेष्ठ माना जाता है  ।
  • प्रथम करण : – विष्टि 11.34 AM तक
  • करण के स्वामी, स्वभाव :-        विष्टि करण के स्वामी यम और स्वभाव क्रूर है ।
  • द्वितीय करण : – बव 12.46 AM रविवार 26 जुलाई तक
  • करण के स्वामी, स्वभाव :-     बव करण के स्वामी इंद्र देव और स्वभाव सौम्य है ।
  • ब्रह्म मुहूर्त : 4.16 AM से 4.57 AM तक
  • विजय मुहूर्त : 14.44 PM से 15.38 PM तक
  • गोधूलि मुहूर्त : 19.17 PM से 19.37 PM तक
  • अमृत काल : अमृत काल 21.41 PM से 23.29 PM तक

  • अग्नि वास : पृथ्वी पर


    अग्निवास जब पृथ्वी पर होता है तो बहुत ही शुभ माना जाता है । शास्त्रों के अनुसार पृथ्वी पर अग्निवास होने पर हवन आदि करने से सुख सौभाग्य की प्राप्ति होती है, मनवांछित लाभ मिलता है ।
  • शिव वास : क्रीड़ा में 11.34 AM तक तत्पश्चात कैलाश पर

    जब भगवान शंकर जी क्रीड़ा में होते हैं, तो उस समय भी रुद्र अभिषेक करना अशुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार भगवान भोलेनाथ जी के कार्य अथवा क्रीड़ा के समय रूद्र अभिषेक करने से जीवन में तरह तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।  


    शिव वास :-  जब भगवान भोलेनाथ जी कैलाश पर होते हैं, तो उस समय रुद्र अभिषेक करना बहुत शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार  भगवान शंकर जी के  कैलाश पर्वत पर रहने के दौरान रूद्र अभिषेक करने से सर्वत्र सुखो की प्राप्ति होती है।
  • गुलिक काल : – शनिवार को गुलिक काल प्रातः 6 से 7:30 बजे तक ।
  • दिशाशूल (Dishashool)- शनिवार को पूर्व दिशा का दिकशूल होता है ।

    यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से अदरक खाकर, घी खाकर जाएँ ।
  • राहुकाल (Rahukaal)-सुबह – 9:00 से 10:30 तक।
  • सूर्योदय – प्रातः 05:38 AM
  • सूर्यास्त – सायं 19:17 PM
  • विशेष – एकादशी के दिन सेम फली, चावल का सेवन और दूसरो के अन्न का सेवन नहीं करना चाहिए ।
  •  एकादशी के दिन चावल खाने से रोग बढ़ते है और दूसरे का अन्न खाने से पुण्य नष्ट होते है ।
  • एकादशी के दिन माँ तुलसी एकादशी का ब्रत रखती है इसलिए इस दिन तुलसी जी पर जल चढ़ाना, तुलसी जी को तोड़ना सख्त मना है ।
  • द्वादशी के दिन तुलसी तोड़ना,  मसूर का सेवन करना  वर्जित है।
  • द्वादशी के दिन यात्रा नहीं करनी चाहिए, इस दिन यात्रा करने से धन हानि एवं असफलता की सम्भावना रहती है।  


अवश्य पढ़ें :-राशिनुसार इन वृक्षों की करें सेवा, चमकने लगेगा भाग्य,

  • पर्व त्यौहार- देव शयनी / हरी शयनी एकादशी
  • मुहूर्त (Muhurt) –

“हे आज की तिथि (तिथि के स्वामी), आज के वार, आज के नक्षत्र ( नक्षत्र के देवता और नक्षत्र के ग्रह स्वामी ), आज के योग और आज के करण, आप इस पंचांग को सुनने और पढ़ने वाले जातक पर अपनी कृपा बनाए रखे, इनको जीवन के समस्त क्षेत्रो में सदैव हीं श्रेष्ठ सफलता प्राप्त हो “।

आप का आज का दिन अत्यंत मंगल दायक हो ।

मित्रो हम इस साईट के माध्यम से वर्ष 2010 से निरंतर आप लोगो के साथ जुड़े है। आप भारत या विश्व के किसी भी स्थान पर रहते है, अपने धर्म अपनी संस्कृति को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए www.memorymuseum.net के साथ अवश्य जुड़ें, हमारा सहयोग करें ।

अगर नित्य पंचाग पढ़ने से आपको लाभ मिल रहा है, आपका आत्मविश्वास बढ़ रहा है, आपका समय आपके अनुकूल हो रहा है तो आप हमें अपनी इच्छा – सामर्थ्य के अनुसार कोई भी सहयोग राशि 6306516037 पर Google Pay कर सकते है ।

आप पर ईश्वर का सदैव आशीर्वाद बना रहे ।
आप का आज का दिन अत्यंत मंगल दायक हो ।

25 जुलाई 2026 का पंचांग, 25 July 2026 ka panchang, aaj ka panchang, aaj ka rahu kaal, aaj ka shubh panchang, panchang, saturday ka panchang, shanivar ka panchang, Shaniwar Ka Panchag, shanivar ka rahu kaal, shanivar ka shubh panchang, आज का पंचांग, आज का राहुकाल, आज का शुभ पंचांग, पंचांग, शनिवार का पंचांग, शनिवार का राहु काल, शनिवार का शुभ पंचांग, सैटरडे का पंचांग,


ज्योतिषाचार्य मुक्ति नारायण पाण्डेय
( हस्त रेखा, कुंडली, ज्योतिष विशेषज्ञ )

https://lookmybiz.in/आचार्य-मुक्ति-नारायण-पाण्डेय-अध्यात्म--ज्योतिष-परामर्श-केंद्र

आचार्य मुक्ति नारायण पाण्डेय अध्यात्म ज्योतिष परामर्श केंद्र || Our Digital Visiting Card

Acharya Mukti Naraya Pandey ( ) आचार्य मुक्ति नारायण पाण्डेय अध्यात्म ज्योतिष परामर्श केंद्र हर समस्या का सामाधन आपके कुंडली में ही है👇

🕉️ *अध्यात्म ज्योतिष परामर्श केंद्र, रायपुर, छत्तीसगढ़* 🕉️

*ज्योतिषाचार्य मुक्ति नारायण पाण्डेय जी*  

_हस्तरेखा, कुंडली एवं वैदिक ज्योतिष विशेषज्ञ_

*"ज्योतिष मेरा काम नहीं, मेरी साधना है"*  

जब हर दरवाज़े बंद नज़र आएं, तब ज्योतिष से रास्ता मिलता है।  

हर कठिन से कठिन समस्या का समाधान शास्त्र सम्मत उपायों द्वारा।

*सेवाएं:*  

- कुंडली विश्लेषण व मार्गदर्शन  

- हस्तरेखा परीक्षण  

- विवाह, व्यापार, संतान, नौकरी, वास्तु दोष निवारण  

- ग्रह शांति व अनुष्ठान परामर्श  

*संपर्क सूत्र:*  

📞 94252 03501  

📞 70001 21183  

📞 75873 46995  

📞 0771 4070168  

*निवेदन:* कुंडली परामर्श यथाशक्ति दक्षिणा देकर प्राप्त कर सकते हैं।  

एक बार सेवा का अवसर अवश्य दें।

 _विश्वास रखें, समाधान अवश्य मिलेगा।_ 🙏

_विश्वास रखें, आपकी प्रत्येक इच्छा, महत्वकांक्षा, जीवन में बुलंदियों पर पहुंचना या किसी भी तरह की समस्या का समाधान आपकी कुंडली में ही है अवश्य मिलेगा।_ 🙏

दोस्तों यह साईट बिलकुल निशुल्क है। यदि आपको इस साईट से कुछ भी लाभ प्राप्त हुआ हो, आपको इस साईट के कंटेंट पसंद आते हो तो मदद स्वरुप आप इस साईट को प्रति दिन ना केवल खुद ज्यादा से ज्यादा विजिट करे वरन अपने सम्पर्कियों को भी इस साईट के बारे में अवश्य बताएं …..धन्यवाद ।