जल्दी शादी करनी है तो करें इन उपायों पर गौर

                 



                                                                                                                                                                        ज्योतिषशास्त्र में मान्यता है कि कुण्डली में ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं होने पर शादी में बाधा आती है और शादी की बात तय होकर भी टूट जाती है। इस तरह की स्थिति से निकलने के लिए कुछ ज्योतिषशास्त्र पर आधारित उपाय हैं। अगर आप गौर करेंगे तो इनमें से कोई न कोई उपाय लोग आपके आसपास अमल में लाते नजर आ जाएंगे। आप भी चाहें तो इसे आजमाकर देख सकते हैं।


हनुमान की पूजा करें

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुण्डली में मंगलिक दोष होने पर शादी में बाधा आती है। मंगलिक दोष के कारण आने वाली बाधा को दूर करने के लिए मंगलवार के दिन व्रत रखकर हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। हनुमान जी को गेहूं के आटे एवं गुड़ से बने लड्डू का भोग लगाएं। हनुमान जी को सिन्दूर चढ़ाएं और रामायण के बालकांड का पाठ करें।


विवाह में गुप्तदान

शनि की प्रतिकूल स्थिति से भी विवाह में बाधा आती है। शनि के कारण आने वाली बाधा को दूर करने के लिए प्रत्येक शनिवार को शिव लिंग पर काले तिल अर्पित करना चाहिए। शनिवार को काले कपड़े में साबुत उड़द, लोहा, काला तिल और साबुन बांधकर दान करने से भी लाभ मिलता है।


किसी कन्या की शादी हो रही हो तो उसमें अपनी क्षमता एवं श्रद्धा के अनुसार गुप्तदान करना भी बहुत फायदेमंद होता है। इससे जल्दी शादी होती है तथा वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है। लेकिन दान की चर्चा कभी भी किसी से न करना चाहिए। कन्या की शादी में गुप्त दान करने से शनि एवं राहु के कारण विवाह में आने वाली बाधा समाप्त हो जाती है।


पीला खाएं, पीला पहनें

ज्योतिषशास्त्र में गुरू को विवाह का प्रमुख कारक माना गया है। गुरू की स्थिति अनुकूल नहीं होने पर विवाह में देरी होती है। गुरू को अनुकूल बनाने के लिए गुरूवार के दिन पीला वस्त्र धारण करना चाहिए। चने की दान, केला, हल्दी एवं केसर का सेवन लाभप्रद होता है। संभव हो तो गुरूवार का व्रत भी कर सकते हैं। 


जल्दी विवाह के टोटके

माना जाता है कि घर में जब किसी की शादी हो रही हो तब दूल्हे का सेहरा लेकर सिर पर रखने से कुंवारे लड़के की शादी जल्दी होती है। कन्या को दुल्हन से सिर टकराना चाहिए। जिस कन्या की शादी में बार-बार बाधाएं आ रही हों उसे रात में तांबे के पात्र में जल भरकर विष्णु भगवान की मूर्ति या तस्वीर के सामने रखना चाहिए। सुबह ब्राह्ममुहूर्त में उस पात्र को लेकर खुले आकाश में चले जाएं। इस पात्र में रखे जल से मांग भरें और वापस पात्र को भगवान के सामने रख दें। इस बीच कोई टोके तो कुछ न बोलें। एक महीना तक ऐसा करने से विवाह के योग मजबूत हो जाते हैं। ।


युगल भगवान की पूजा करें

कभी भी अकेले शिव, राम या कृष्ण की पूजा नहीं करें। इससे विवाह में देरी होती है। विवाह में देरी से बचने के लिए शिव पर्वती, राम सीता अथवा कृष्ण राधा की युगल प्रतिमा की पूजा करें। आप जिन युगल की पूजा करें। पूजा के पश्चात उनकी चरणरज लेकर मांग भरें।

आचार्य मुक्ति नारायण जी के अनुसार प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव की आराधना, पंचामृत / दूध / जल से अभिषेक करने से संकट दूर होते है, समस्त सुख प्राप्त होते है ।
अपनी किसी भी जिज्ञासा ,
समस्या के समाधान ,श्रेष्ठ लाभ के यहाँ पर रजिस्टैशन करें ,हमसे जुड़ें हमारा ज्योतिष परामर्श निश्चय ही आपके
जीवन में सुखद परिवर्तन लेकर आयेगा ॥
आचार्य मुक्ति नारायण पांडेय
अध्यात्म ज्योतिष परामर्श कैद्र रायपुर छ्तीसगढ़
मोवोइल्स नंबर :9425203501+70001211+07714070168




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Comment form message

Aacharya Mukti Narayan Pandey Adhyatma Jyotish paramarsh Kendra Raipur

Guruwar Ka Panchag, गुरुवार का पंचांग, 30 अक्टूबर 2025 का पंचांग,

Guruwar Ka Panchag, गुरुवार का पंचांग, 30 अक्टूबर 2025 का पंचांग, गुरुवार का पंचाग, Guruwar Ka Panchag, 30 October 2025 Ka Panchang, बृहस्पत...