शिव परिवार

 

Shiv Pariwar, शिव परिवार


माँ पार्वती भगवान शिव की पत्नी हैं। शिवपुराण (Shiv Puran) के अनुसार, माता पार्वती पर्वतराज हिमालय व मैना की पुत्री हैं। माँ पार्वती को ही शक्ति माना गया है । जीवन में सुख-सौभाग्य और पारिवारिक सुखो के लिए माँ गौरी / माँ पार्वती की अवश्य आराधना करनी चाहिए ।
 भगवान शंकर (Bhagwaan Shankar) के दो पुत्र है। बड़े पुत्र कार्तिकेय देवताओं के सेनापति है। उन्हें बल एवं साहस का अवतार माना गया हैं। मनुष्य को साहस, आत्मविश्वास और आत्मबल भगवान कार्तिकेय (Bhagwaan Kartikeya) से ही प्राप्त होता है।
शिवपुराण के अनुसार, भगवान कार्तिकेय (Bhagwaan Kartikeya) ब्रह्मचारी हैं। लेकिन ब्रह्मवैवर्त पुराण में देवी देवसेना को इनकी पत्नी बताया गया है।

शिव परिवार, Shiv Parivar, भगवान शिव का परिवार, Bhagwan Shiv ka Parivar, भगवान शिव के परिवार के सदस्य, Bhagwan Shiv ke parvar ke sadasy, भगवान शिव के परिवार में कौन कौन से सदस्य है, Bhagwan Shiv ke parivar men kaun kaun se sadsy hai, भगवान शिव के परिवार के सदस्यों के नाम, Bhagwan Shiv ke parivar ke sadasyon ke nam, शंकर जी का परिवार, shakar ji ka parivar,


Shiv Pariwar, शिव परिवार,

भगवान श्री गणेश भगवान शिव (Bhagwan Shiv) के छोटे पुत्र हैं। श्री गणेश जी देवताओं में सर्वप्रथम पूजे जाते है। किसी भी शुभ कार्य से पहले इनका पूजन अवश्य ही किया जाता है तभी पूजा का फल मिलता है।
इनके पूजन से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इनका मुख हाथी का है इसलिए इन्हें गजमुख के नाम से भी जाना जाता है। ग्रंथों में इन्हें बुद्धि के देवता और विघ्नहर्ता अर्थात समस्त विघ्नों को दूर करने वाला कहा गया है।
भगवान शिव (Bhagwan Shiv) की एक पुत्री भी है । पद्मपुराण के अनुसार उनका नाम ‘अशोक सुंदरी’ Ashok sundari है, वह देवकन्या है इनका विवाह राजा नहुष से हुआ था। शास्त्रों के अनुसार माता पार्वती के अकेलेपन को दूर करने हेतु कल्पवृक्ष नामक पेड़ के द्वारा ही अशोक सुंदरी की रचना हुई थी।
हिन्दु धर्म शास्त्रो में भगवान शिव (Bhagwaan Shiv) की दो बहुओं के बारे में बताया गया है वह है भगवान श्रीगणेश की पत्नी सिद्धि और बुद्धि। शिवपुराण के अनुसार, ये प्रजापति विश्वरूप की पुत्रियां हैं।
धर्म ग्रंथो में कई स्थानों पर इनका नाम रिद्धि और सिद्धि लिखा गया है। शास्त्रो के अनुसार सिद्धि समस्त कार्यों में, मनोरथों में मनवाँछित सफलता देती है। वहीँ रिद्धि अर्थात बुद्धि मनुष्य को ज्ञान, विवेक प्रदान करती हैं।

ग्रंथो में भगवान शिव (Bhagwaan Shiv) के दो पौत्र, भगवान गणेश के पुत्र क्षेम और लाभ को बताया गया है । ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, क्षेम देव हमारे द्वारा अर्जित पुण्य, धन-संपत्ति, हमारे ज्ञान और मान सम्मान को सुरक्षित रखते हैं। अर्थात क्षेम देव हमारे परिश्रम से अर्जित की गई हर वस्तु को सुरक्षित रखते हैं, उसे बढ़ाते हैं, कम नहीं होने देते है,
वही दूसरी ओर लाभ देव उसमे निरंतर वृद्धि करते है हमें शुभ लाभ देते है। लाभ देव हमारी सुख – समृद्धि, हमारे ज्ञान, हमारे यश को लगातार बढ़ाते है ।
  •  मान्यता है कि इस पूरे शिव परिवार की नित्य आराधना करने से भगवान भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते है और अपने भक्तो के सभी मनोरथ पूर्ण करते है ।
  • आचार्य ज्योतिर्विद् पं. मुक्ति नारायण पाण्डेय वैदिक विधियों द्वारा समस्याओं का समाधान
  •  ज्योतिषाचार्य मुक्ति नारायण पाण्डेय
    ( हस्त रेखा, कुंडली, ज्योतिष विशेषज्ञ )
  • ph.no.mo.no.07714070168+09425203501

  • ज्योतिषाचार्य मुक्ति नारायण पाण्डेय
    ( हस्त रेखा, कुंडली, ज्योतिष विशेषज्ञ )
शिव परिवार, Shiv Parivar, भगवान शिव का परिवार, Bhagwan Shiv ka Parivar, भगवान शिव के परिवार के सदस्य, Bhagwan Shiv ke parvar ke sadasy, भगवान शिव के परिवार में कौन कौन से सदस्य है, Bhagwan Shiv ke parivar men kaun kaun se sadsy hai, भगवान शिव के परिवार के सदस्यों के नाम, Bhagwan Shiv ke parivar ke sadasyon ke nam, शंकर जी का परिवार, shakar ji ka parivar

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Comment form message

Aacharya Mukti Narayan Pandey Adhyatma Jyotish paramarsh Kendra Raipur

रविवार का पंचांग, Raviwar Ka Panchag, 13 अक्टूबर 2024 का पंचांग,

रविवार का पंचांग, Raviwar Ka Panchag, 13 अक्टूबर 2024 का पंचांग, आप सभी को अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी, पापकुंशा एकादशी की हार्दिक शु...