ज्योतिषाचार्य मुक्ति नारायण पाण्डेय ( हस्त रेखा, कुंडली, ज्योतिष विशेषज्ञ )

सांप क्यों दिखाई देता है सपने में,जानें

सांप क्यों दिखाई देता है सपने में,जानें


वैसे तो पृथ्वी पर अनेक जीव जंतु विचरण करते हैं, जिनकी कई प्रजातियां भी हैं. इन्हीं में से कुछ जीव ऐसे हैं, जो हिंदू देवी देवताओं के साथ पूजे जाते हैं और वे उन्हें अपने साथ भी रखते हैं. इन जीवो में से एक है सांप या नाग, जिसे देवों के देव महादेव अपने गले में धारण करते हैं. सांप को लेकर स्वप्न शास्त्र में विस्तार से जानकारी प्राप्त होती है. वहीं यदि किसी व्यक्ति को बार-बार सांप दिखाई देता है तो इसको लेकर भी भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत माने जाते हैं. सांप का बार-बार दिखाई देना शुभ होता है।

1. सपने में सुनहरे रंग का सांप
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में सुनहरे रंग का सांप दिखाई देना पितृदोष को बताता है। यानी ऐसा सपना दिखाई दे तो समझ लीजिए कि आपके पितृ आपसे किसी बात से नाराज हैं। इसलिए आपको पितरों को मनाने के लिए पूजा पाठ करनी चाहिए।

2. सपने में सफेद रंग का सांप
अगर किसी व्यक्ति को सपने में सफेद रंग का सांप दिखाई दे तो यह सपना शुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब है कि आपको जल्द ही कहीं से धन लाभ होने वाला है।

3. मृत सांप दिखाई देना
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यदि आपको सपने में मृत यानी मरा हुआ सांप दिखाई देता है तो यह कुंडली में राहु दोष को इंगित करता है। जिसके कारण आप जीवन में कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

4. सपने में सांप द्वारा आपका पीछा करना
अगर किसी व्यक्ति को सपने में सांप उसके पीछे आता हुआ दिखाई देता है तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके मन में कोई ऐसी बात है जिससे आप बहुत डरे हुए या व्याकुल हैं।

5. सांपों का झुंड दिखाई देना
शास्त्र के अनुसार यदि सपने में आपको एक साथ बहुत सारे सांप अपने आसपास नजर आते हैं तो यह अशुभ संकेत माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपको निकट भविष्य में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

सपने में सांप दिखाई देना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को सांप के ही सपने बार-बार आते हैं या उस व्यक्ति को असल जीवन में बार बार सांप दिखाई देते हैं तो उस व्यक्ति को कुंडली के जानकार से संपर्क कर उपाय कर लेना चाहिए. क्योंकि यह कालसर्प दोष होने की तरफ संकेत करता है।

नाग पंचमी पर करें ये उपाय

1. सपने में सांप दिखाई देना या बार-बार सांप दिखना अशुभ माना जाता है. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए नाग पंचमी के दिन शिवलिंग के नाग को जल अर्पित करना लाभदायक माना जाता है।

2. नाग पंचमी के दिन नाग देवता और भगवान शिव की पूजा करना भी शुभ फलदायी माना जाता है।

3. सांप के सपने से पीछा छुड़ाने के लिए चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा बहते जल में प्रवाहित करना या फिर शिवलिंग पर अर्पित करना ज्योतिष उपाय में शामिल है।

4. इसके अलावा सावन सोमवार का व्रत करें और भगवान शिव की पूरे भक्ति भाव से पूजा आराधना कर बेलपत्र, दूध, धतूरा अर्पित करें। काल सर्प दोष कुण्डली बना हुआ होता है उसे भी  सपने में सर्प दिखाई देता है

 आचार्य मुक्ति नारायण पण्डेय अध्यात्म ज्योतिष परामर्श केंद्र श्याम नगर रायपुर 

संपर्क सूत्र:7000121183 :9425203501+07714070168



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Comment form message