ज्योतिषाचार्य मुक्ति नारायण पाण्डेय ( हस्त रेखा, कुंडली, ज्योतिष विशेषज्ञ )

होली पर ग्रहों की स्थिति से बन रहा राजयोग, जानें शनि व शुक्र की युति का जनमानस पर क्या पड़ेगा प्रभाव

होली पर ग्रहों की स्थिति से बन रहा राजयोग, जानें शनि व शुक्र की युति का जनमानस पर क्या पड़ेगा प्रभाव

रंगों का त्योहार होली आने वाला है। इस साल होलिका दहन 17 मार्च व रंग वाली होली 18 मार्च को है। होली पर ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से शुभ योग भी बनते हैं। इस साल ग्रहों की स्थिति की बात करें तो गजकेसरी, वरिष्ठ और केदार नाम के तीन राजयोग बन रहे हैं। होली पर ग्रहों का ऐसा महासंयोग पहली बार बनने जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इन शुभ योगों में होलिका दहन करना शुभ रहेगा। इन शुभ योगों से मान-सम्मान, पारिवारिक सुख और समृद्धि बढ़ सकती है।
होलिका दहन 17 मार्च, गुरुवार को है। गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना गया है। इस दिन गुरु ग्रह की दृष्टि संबंध चंद्रमा से होने से गजकेसरी योग का निर्माण होगा। इसके साथ ही वरिष्ठ व केदार योग भी बनेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, होलिका दहन पर ये तीन शुभ योग पहली बार बनने जा रहे हैं। होलिका दहन पर ग्रहों की स्थिति से शत्रुओं पर विजय व रोगों से मुक्ति मिलेगी।
पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में होलिका दहन-
14 मार्च से वसंत ऋतु शुरू हो गई है। इस ऋतु के स्वामी शुक्रदेव माने गए हैं। शुक्र के आधिपत्य वाल नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी में होलिका दहन होगा। शुक्रदेव को सुख-सुविधा, धन, समृद्धि, हर्ष व ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। फाल्गुन मास के स्वामी शनिदेव हैं। शुक्र व शनि के बीच मित्रता का भाव है। ये दोनों ग्रह मकर राशि में युति बनाएंगे। ग्रहों की इस युति का जनमानस के जीवन पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।होलिका दहन 2022 मुहूर्त - 09:06 पी एम से 10:16 पी एम
अवधि - 01 घण्टा 10 मिनट्स
रंगवाली होली तिथि 2022-
रंगवाली होली शुक्रवार, मार्च 18, 2022 को
भद्रा पूंछ - 09:06 पी एम से 10:16 पी एम
भद्रा मुख - 10:16 पी एम से 12:13 ए एम, मार्च 18
 आचार्य मुक्ति नारायण पांडेय अध्यात्म ज्योतिष परामर्श केंद्र रायपुर छत्तीसगढ़
07714070168+9425203501

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Comment form message